कार की ठोकर से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

फुलपरास : थाना क्षेत्र के कोनार गांव के निकट एनएच-57 सड़क पर रविवार की सुबह कार की ठोकर से एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, 13 वर्षीय एक बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, कार तेज गति से दरभंगा से सुपौल जा रही […]

विज्ञापन
फुलपरास : थाना क्षेत्र के कोनार गांव के निकट एनएच-57 सड़क पर रविवार की सुबह कार की ठोकर से एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, 13 वर्षीय एक बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, कार तेज गति से दरभंगा से सुपौल जा रही थी.
इसी बीच कोनार गांव के समीप कोनार चट्टी टोल निवासी सैरून खातून अपने 13 वर्षीय पोते के साथ सड़क पार कर रही थी. तेज गति से जा रहे इनोवा कार के चालक ने ब्रेक लेकर महिला को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज गति रहने के कारण महिला क ो ठोकर मारते हुए सड़क के नीचे जा गिरी. इस हादसे में सैरून खातून की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उसका पोता घायल हो गया.
हालांकि इनोवा कार में सवार सभी लोग बाल बाल बच गये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया.
वहीं, घायल बालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. घटना से आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे. इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन