रिजनल सेकेंड्री स्कूल का सौ फीसदी रिजल्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी :सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में रिजनल सेकेंड्री स्कूल का सौ फीसदी रिजल्ट रहा. दसवीं की परीक्षा में शामिल स्कूल के सभी छात्र-छात्रएं उत्तीर्ण हुए. इसमें 27 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ. वहीं 183 छात्र छात्राओं को नौ या इससे अधिक सीजीपीए मिला है. सिर्फ पैसा कमाना ही विद्यालय का उद्देश्य नहीं है. बल्कि […]
विज्ञापन
मधुबनी :सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में रिजनल सेकेंड्री स्कूल का सौ फीसदी रिजल्ट रहा. दसवीं की परीक्षा में शामिल स्कूल के सभी छात्र-छात्रएं उत्तीर्ण हुए. इसमें 27 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ. वहीं 183 छात्र छात्राओं को नौ या इससे अधिक सीजीपीए मिला है. सिर्फ पैसा कमाना ही विद्यालय का उद्देश्य नहीं है. बल्कि बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और शिक्षा का माहौल बनाना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है. उक्त बातें रिजनल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक राम श्रृंृंगार पांडेय ने कही.
उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि इस विद्यालय के छात्र-छात्र सिर्फ परीक्षा में ही नहीं अपितु जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. वहीं विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि पूर्ण मनोयोग के साथ पठन-पाठन का परिणाम है कि इस वर्ष सीबीएसइ 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में परिणाम शत प्रतिशत रहा. जहां 27 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए के साथ सफलता प्राप्त की.
वहीं 183 छात्र-छात्राओं ने 9 या इससे अधिक सीजीपीए प्राप्त किया. यह विद्यालय के रिजल्ट में लगातार हो रही मजबूती का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सीबीएसइ 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में भी शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता मिली. प्राचार्य ने कहा कि यह छात्रों एवं शिक्षकों के कठिन श्रम का प्रतिफल है. निदेशक और प्राचार्य ने कहा कि रिजनल सेकेंड्री स्कूल में प्रतिभावान व गरीब छात्र छात्राओं के लिये विशेष छूट की व्यवस्था है. उन्होंने परीक्षाफल के लिये छात्रों को शुभकामनाएं व हार्दिक बधाई दी. इस अवसर पर राजीव कुमार, पवन तिवारी, अनिल कुमार दत्ता, अशोक कुमार, विजय कुमार ठाकुर, सरोज कुमार आदि भी मौजूद थे.
उल्लेखनीय है कि इस स्कूल के निदेशक विज्ञान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. इस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी मेधा और प्रतिभा का परिचय दिया है.
स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा फॉर्म भरना शुरू
मधुबनी. स्थानीय आरके कॉलेज में स्नातक द्वितीय खंड प्रतिष्ठा के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों को 13 जून से परीक्षा फॉर्म भरना शुरू हुई. परीक्षा फॉर्म वर्ग क्रमांक के अनुसार ली जा रही है. प्रधानाचार्य डॉ. रमेश यादव ने बताया कि महाविद्यालय के छात्रों का परीक्षा फॉर्म 19 तक जमा लिया जायेगा. वहीं 20 को पूर्ववर्ती छात्रों का परीक्षा फॉर्म जमा लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के एक-एक सौ छात्रों का परीक्षा फॉर्म लिया जायेगा. वहीं कला संकाय में दो-दो सौ छात्रों का वर्ग क्रमांक के अनुसार लिया जायेगा. महाविद्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने समय छात्र अपने साथ प्रथम खंड के परीक्षा प्रपत्र, अंक पत्र एवं पंजीयन रसीद जरूर लाये. तथा इवीसी, एससी एवं एसटी के छात्र जाति प्रमाण पत्र संलगA करना होगा.
स्नातक तृतीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा 15 से
मधुबनी. स्थानीय आरके कॉलेज में स्नातक तृतीय खंड प्रतिष्ठा एवं सामान्य विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 15 जून से होगी. इसकी जानकारी महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएन यादव ने दी. उन्होंने बताया कि भौतिकी, रसायन व जंतू शास्त्र विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 15, 16 व 17 जून को होगी. वहीं मनोविज्ञान का 19,20, 21 एवं 22 को गृह विज्ञान एवं वनस्पति शास्त्र का 15 को, भूगोल का 15 एवं 16 तथा गणित का मौखिक परीक्षा 15 से 19 जून को होगी.
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा के लिए जिले में सिर्फ एक ही केंद्र बनाये गये है. उन्होंने बताया कि विशेष जानकारी के लिए छात्र महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते है. सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










