आपसी मतभेद भुलायें कार्यकर्ता: विनोद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू, राजद, कांग्रेस व राकांपा महागंठबंधन के जिलाध्यक्षों व वरीय नेताओं की एक संयुक्त बैठक जदयू जिला कार्यालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता अब्दुल क्यूम ने की. बैठक में चुनाव को लेकर कई मसले पर चर्चा की गयी. महागंठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने इस दौरान कहा […]
विज्ञापन
मधुबनी : विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू, राजद, कांग्रेस व राकांपा महागंठबंधन के जिलाध्यक्षों व वरीय नेताओं की एक संयुक्त बैठक जदयू जिला कार्यालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता अब्दुल क्यूम ने की.
बैठक में चुनाव को लेकर कई मसले पर चर्चा की गयी. महागंठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने इस दौरान कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव को चुनौती के रूप में ले.
सके लिये जरूरी है कि सभी दलीय कार्यकर्ता आपसी मतभेद को भूलाकर चुनाव में जीत का लक्ष्य तय करें. वहीं जदयू के अब्दुल कैयूम, राजद के फुलहसन अंसारी, कांग्रेस के शीतलांबर झा व राकांपा के सूर्य नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से सभी प्रखंडों में बैठक कर पंचायत प्रतिनिधियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया.
वहीं आगामी 16 जून से प्रखंड स्तर पर बैठक कर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिहार सामाजिक न्याय के साथ धर्म निरपेक्ष व सामाजिक समरसता की शक्तियों के एक होने से सूबे में विरोधियों की राजनीति समाप्त हो जायेगी. बैठक में प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अरूण चौधरी, विष्णुदेव भंडारी, प्रभात रंजन, राजकिशोर साफी, सूरज राम, भरत चौधरी, मंजू राय आदि उपस्थित थे.
दीनानाथ बने चुनाव प्रभारी
बैठक के बाद वरीय जदयू नेता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया है कि महागंठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिये प्रखंडवार जनसंपर्क अभियान की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. वही जिला के वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ यादव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.
श्री ठाकुर ने बताया है कि महागंठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं के विचार विमर्श के बाद जनसंपर्क अभियान को 16 जून से बासोपट्टी व जयनगर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. वहीं 17 को लौकहा, खुटौना, 18 को लदनियां व बाबूबरही, 19 को झंझारपुर, 20 को लखनौर व मधेपुर, 21 को घोघरडीहा व फुलपरास, 22 को बेनीपट्टी व बिस्फी, 23 को कलुआही व खजाैली, 24 को अंधराठाढी व राजनगर, 25 को पंडौल व रहिका, 26 को हरलाखी व मधवापुर एवं 27 को मधुबनी नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










