सर्वशिक्षा व एमडीएम कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : जिले के सर्वशिक्षा अभियान व मध्याह्न् भोजन कार्यालय में कर्मियों की हड़ताल के कारण कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है. डीपीओ मध्याह्न् भोजन कार्यालय शैलेंद्र कुमार अवकाश पर चले गये हैं. उनकी अनुपस्थिति में जिला समन्वयक रामकुमार डीएम के जनता दरबार में भाग लेने गये. हालांकि जनता दरबार आदर्श आचार संहिता के […]

विज्ञापन
मधुबनी : जिले के सर्वशिक्षा अभियान व मध्याह्न् भोजन कार्यालय में कर्मियों की हड़ताल के कारण कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है. डीपीओ मध्याह्न् भोजन कार्यालय शैलेंद्र कुमार अवकाश पर चले गये हैं.
उनकी अनुपस्थिति में जिला समन्वयक रामकुमार डीएम के जनता दरबार में भाग लेने गये. हालांकि जनता दरबार आदर्श आचार संहिता के कारण नहीं हो सका. जिला लेखापाल दीपक कुमार राय, सभी साधनसेवी हड़ताल पर हैं. मध्याह्न् भोजन योजना के चावल का उठाव भी हड़ताल के कारण नहीं हो रहा है. कार्यालय का कामकाज ठप है.
मध्याह्न् भोजन योजना से संबंधी जानकारी लेने वाले निराश लौट रहे हैं. सरकार को रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है. सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में हड़ताल के कारण पुस्तकों से संबंधित जानकारी अभिभावकों को नहीं मिल रही है. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं व समावेशी शिक्षा के कर्मी भी हड़ताल पर हैं. बाल श्रमिकों व ड्रॉप आउट बच्चों के लिए चलायी जा रही विशेष आवासीय केंद्रों के संबंध में भी जानकारी अभिभावकों को नहीं मिल रही है. जिले में ड्रॉप आउट या कूड़ा कचरा बिनने वाले बालक बालिकाओं के लिए जिले के बिस्फी सहित अन्य प्रखंडों में विशेष आवासीय शिक्षा केंद्र चलाये जा रहे हैं.
संभाग प्रभारी हड़ताल पर हैं. कई नि:शक्त बालक बालिकाओं के अभिभावक सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय बंद रहने के कारण जानकारी प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के संभाग प्रभारी के भी हड़ताल पर चले जाने के कारण कस्तूरबा संबंधी जानकारी लेने वाले अभिभावकों को कार्यालय से निराश लौटना पड़ रहा है. दोनों कार्यालय में उहापोह की स्थिति है. हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. डीपीओ के कार्यालय में नहीं रहने से अभिभावकों की परेशानी काफी बढ़ गयी है.
पिछले लगभग एक सप्ताह से जारी इस हड़ताल के कारण मध्याह्न् भोजन कार्यालय व सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में अघोषित अवकाश का नजारा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्यामानंद चौधरी ने कहा कि इस पर नजर रखी जा रही है. समस्या के निदान के लिए उच्चधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में कार्यालय का काम बाधित नहीं होने दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन