पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : स्थानीय क्षेत्रीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र संख्या-22 के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. हालांकि ,नामांकन को लेकर समाहरणालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. हर आने जाने वाले की वीडियोग्राफी की जा रही थी. महिला पुलिस बल को […]

विज्ञापन
मधुबनी : स्थानीय क्षेत्रीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र संख्या-22 के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. हालांकि ,नामांकन को लेकर समाहरणालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी.
हर आने जाने वाले की वीडियोग्राफी की जा रही थी. महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया था. जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है.
चुनाव कार्यालय में रही चहल पहल
नाजिर रसीद कटाने को लेकर चुनाव कार्यालय में काफी चहल पहल रही. उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के लिए नाजिर रसीद या एनआर कटाये. दस हजार रुपये जमा करने के बाद एनआर काटा जाता है.
नाजिर अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को एनआर कटाने में सिर्फ पांच हजार रुपये लगेंगे. जिन प्रत्याशियों ने एनआर कटवाये उनमें सुमन कुमार महासेठ, विनोद कुमार सिंह, राज कुमार यादव, इनामुर रहमान व कमल कुमार झा शामिल हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 11 से तीन बजे दिन तक ही नामांकन दाखिल किये जायेंगे.
18 जून तक होगा नामांकन
इस अवसर पर सदर अनुमंडल के एसडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी शाहिद परवेज ने बताया कि नामांकन 18 जून तक होगा. 19 जून को स्क्रूटनी होगा.नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 जून होगी. मतदान सात जुलाई को होगा. मतगणना दस जुलाई को होगी.
नहीं हो सका जनता दरबार
चुनाव आदर्श आचार संहिता के कारण डीएम का निर्धारित जनता दरबार को स्थगित करना पड़ा. कई लोग जो जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर आये थे उन्हें निराश लौटना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन