कार्यपालक सहायकों ने दिया धरना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के सदस्यों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. उन्होंने सरकार पर भेदभाव करने एवं अन्यायपूर्ण निर्णय लेने एवं बेइसा राज्य इकाई से वार्ता के लिए निर्धारित तिथि पांच जून को स्थगित करने के कारण विवश होकर जिले के सभी कार्यपालक सहायकों ने धरना दिया. बेएसा के उपेंद्र […]
विज्ञापन
मधुबनी : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के सदस्यों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. उन्होंने सरकार पर भेदभाव करने एवं अन्यायपूर्ण निर्णय लेने एवं बेइसा राज्य इकाई से वार्ता के लिए निर्धारित तिथि पांच जून को स्थगित करने के कारण विवश होकर जिले के सभी कार्यपालक सहायकों ने धरना दिया.
बेएसा के उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आइटी, आरटीपीएस, इंदिरा आवास, मनरेगा, राज्य खाद्य निगम, आत्मा के अलावे आशुलिपिक, निमA वर्गीय लिपिक, बेंच क्लर्क आदि पदों पर कार्यपालक सहायक नियोजित होकर अपना काम करते आ रहे हैं. श्री सिंह ने कहा कि ईमानदारी, निष्ठा के साथ कार्यपालक सहायक अपना काम कर रहे हैं. पर उनका मानदेय काफी कम दिया जा रहा है.
रामपुनीत मिश्र ने कहा कि कार्यपालक सहायकों की मांग जायज है. उन्होंने कहा कि गोप गुट उनके साथ है. गोप गुट के राम सेवक चौधरी ने कहा कि सरकार कार्यपालक सहायकों के साथ भेदभाव कर रही है. धरना पर बैठने वालों में राजन ठाकुर, नीरज कुमार, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, सुजीत कुमार व संतोष कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










