Madhubani News : विशेष अभियान में 33 अभियुक्त गिरफ्तार, 142 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विशेष अभियान में 33 अभियुक्त गिरफ्तार, 142 लीटर शराब जब्त

. जिला पुलिस ने बीते 24 घंटे के अंदर विशेष अभियान के तहत 33 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला पुलिस ने बीते 24 घंटे के अंदर विशेष अभियान के तहत 33 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है. इसे लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. जिलेभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराध पर नियंत्रण के लिए सघन अभियान चलाया गया. जिसमें विभिन्न मामलों में 33 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई. इस कार्रवाई में शराब से संबंधित मामलों में 1 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जबकि हत्या के प्रयास मामले में 2 अभियुक्त को पकड़ा गया. वहीं पॉक्सो एक्ट मामले में 1 आरोपित की गिरफ्तारी हुई. वारंट के तहत 21 लोगों को हिरासत में लिया गया. अन्य मामलों में 8 की गिरफ्तारी दर्ज की गई. साथ ही पुलिस ने शराब तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए 142.560 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद की. इसके साथ ही कुल 21 वारंट निष्पादित किये गए. वहीं यातायात नियम उल्लंघन को लेकर भी वाहनों चालकों पर कार्रवाई की गई. जिसमें 35 वाहनों से 54 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने विशेष अभियान में 1 खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन