सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, 11 लोग घायल

Published at :16 Feb 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत, 11 लोग घायल

सभी एक ही परिवार के, मुंडन करा कर लौट रहे थे घर मधुबनी : थाना क्षेत्र के सकरी पुरानी बाजार के समीप एनएच 57 पर रविवार की दोपहर ट्रक और मैजिक की टक्कर में एक बच्च समेत दो लोगों की मौत हो गयी व 11 लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान दरभंगा के मनीगाछी […]

विज्ञापन
सभी एक ही परिवार के, मुंडन करा कर लौट रहे थे घर
मधुबनी : थाना क्षेत्र के सकरी पुरानी बाजार के समीप एनएच 57 पर रविवार की दोपहर ट्रक और मैजिक की टक्कर में एक बच्च समेत दो लोगों की मौत हो गयी व 11 लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान दरभंगा के मनीगाछी थाने के बेहटा गांव के रामचंद्र साहु की पत्नी नीरो देवी (35) व उनके पुत्र संतोष कुमार(04) के रूप में की गयी है.
वहीं सभी घायलों को सकरी पीएचसी व निजी अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. घायलों में चार की हालत गंभीर बतायी गयी है. मनीगाछी थाने के बेहटा निवासी रामचंद्र साहू अपने पुत्र का मुंडन कराने के लिए विदेश्वरस्थान पत्नी समेत अन्य संबंधियों के साथ गये थे. वहां से पुत्र का मुंडन कराकर रविवार की दोपहर दो बजे गांव लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन