कर्मी से नकदी समेत डेढ़ लाख की लूट, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 10:33 AM (IST)
विज्ञापन

गंगासागर एक्सप्रेस में छापेमारी, सामान जब्त मधुबनी : गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी स्टेशन पर वाणिज्य कर विभाग ने सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को छापेमारी की. छापेमारी में दस लाख रुपये का बिना कागजात का सामान जब्त किया गया. वाणिज्य कर उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि सियालदह से आने वाली गंगासागर […]
विज्ञापन
गंगासागर एक्सप्रेस में छापेमारी, सामान जब्त
मधुबनी : गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी स्टेशन पर वाणिज्य कर विभाग ने सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार को छापेमारी की. छापेमारी में दस लाख रुपये का बिना कागजात का सामान जब्त किया गया.
वाणिज्य कर उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि सियालदह से आने वाली गंगासागर ट्रेन से यह सामान लाया जा रहा था. इसमें रेडिमेड कपड़ा, जूता, चप्पल एवं प्लास्टिक का डब्बा से भरा 48 बोरा सामान जब्त किया गया. उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि जब्त समान का करीब 50 हजार का कर बनता है.
व्यापारी द्वारा बिना कागजात का सामान लाया गया था. इसलिए उक्त राशि पर दो गुणा दंड ज्यादा देना होगा. यानी विभाग द्वारा एक लाख रुपये जुर्माना देने के बाद ही व्यापारी को सामान ले जाने की अनुमति होगी. जब्त समान को नगर थाना को पर रखा गया है. छापेमारी के दौरान समय किसी भी व्यापारी अपने सामान के लिए आगे नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










