तीसरे दिन चार दर्जन वाहन जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2015 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में वाहन चेकिंग अभियान जारी हेलमेट की सजने लगीं दुकानें मधुबनी : यातायात नियमों को सुचारु करने की कवायद में जिला प्रशासन जुटी हुई है. नगर थाना पुलिस ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग चार दर्जनों वाहन जब्त किया. जब्त वाहनों का प्रतिवेदन मोटर अधिनियम के तहत अनुमंडलाधिकारी […]
विज्ञापन
जिले में वाहन चेकिंग अभियान जारी
हेलमेट की सजने लगीं दुकानें
मधुबनी : यातायात नियमों को सुचारु करने की कवायद में जिला प्रशासन जुटी हुई है. नगर थाना पुलिस ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लगभग चार दर्जनों वाहन जब्त किया. जब्त वाहनों का प्रतिवेदन मोटर अधिनियम के तहत अनुमंडलाधिकारी सदर के यहां भेज दिया गया है. नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं है.
बल्कि उन्हें सुरक्षित यात्र करने की सलाह देना है. ऐसे में वाहन जांच से वाहन चालकों को भले ही कुछ देर के लिए परेशानी हो रही है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन कर वे अपने और दूसरे वाहन चालकों को भी सुरक्षित रख यात्र का आनंद उठा सकते हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब तक प्रत्येक वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट नहीं होगा. हर चालक लाइसेंस व गाड़ी के कागजात अनिवार्य रूप से रखना शुरू नहीं करते हैं. वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा. वाहन चेकिंग अभियान जिला मुख्यालय सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में जारी है.
बढ़ी हेलमेट की बिक्री
वाहन चेकिंग अभियान जारी रहने से जिले में हेलमेट की बिक्री बढ़ गयी है. बड़े शहरों की तरह मधुबनी जिला मुख्यालय में भी सड़क के किनारे हेलमेट दुकानें सजने लगी हैं. अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने का निर्देश जारी कर दिया गया है. इस निर्देश का असर मोटर चालकों पर दिखने लगा है. सूत्रों की माने तो विगत तीन दिनों में करीब एक हजार हेलमेट की बिक्री जिले में हो गयी है. शहर के विभिन्न स्थायी मोटर पार्ट्स व हेलमेट दुकान में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है.
महिला के लिए भी जरूरी
नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया है कि हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाना न सिर्फ पुरुष के लिए आवश्यक है. बल्कि इसका उपयोग महिलाओं के लिए भी आवश्यक है. मोटर वाहन चेकिंग अभियान में हर वाहन की चेकिंग होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










