उगना महोत्सव की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Published at :11 Feb 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
उगना महोत्सव की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

पंडौल : प्रखंड मुख्यालय से महज दो किमी की दूरी पर भवानीपुर गांव में स्थित उगना शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग के दर्शन को सालों भर विभिन्न भागों से श्रद्धालु पहुंचते रहते हैं. वहीं, तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के दौरान संपूर्ण इलाका देवालय बना रहता है. मेला प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष ग्रामीण विकास पदाधिकारी […]

विज्ञापन
पंडौल : प्रखंड मुख्यालय से महज दो किमी की दूरी पर भवानीपुर गांव में स्थित उगना शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग के दर्शन को सालों भर विभिन्न भागों से श्रद्धालु पहुंचते रहते हैं. वहीं, तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के दौरान संपूर्ण इलाका देवालय बना रहता है. मेला प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष ग्रामीण विकास पदाधिकारी विभु विवेक ने बताया कि शिव-विवाह महोत्सव की पूर्व संध्या पर उगना महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
तैयारी अंतिम चरण में
महोत्सव को ले मेला व मंदिर प्रबंध समिति की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है. मंदिरों व धर्मशालाओं सहित सभी दीवारों का रंग-रोगन किया जा रहा है.
पीएचडी विभाग ने तीन स्थायी चापाकल लगाये गये हैं. मेला परिसर में जगह-जगह पर साफ पानी पीने के लिए टंकी की व्यवस्था की गयी है. यात्री ठहराव के लिए पांच धर्मशाला सज धज कर तैयार है. वहीं, मंदिर परिसर के बाहर व भीतर चार वाटर प्रूफ पंडाल भी बनाये गये हैं. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र की निगरानी करने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसके अलावे पांच स्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
कई रहेंगे मौजूद
शिव विवाह महोत्सव की पूर्व संध्या पर बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा कल्याण मंत्री विनय बिहारी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य योजना पर्षद सदस्य संजय झा करेंगे.
वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में याचिका समिति अध्यक्ष विनोद सिंह, विधान परिषद सदस्य दिलीप चौधरी, मदन मोहन झा, विजय कुमार मिश्र, विधायक ललित कुमार यादव, डॉ फैयाज अहमद, विनीता झा, सतीश चंद्र मिश्र, सइदा बानो व स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित दर्जनों गण्यमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. शिव विवाह महोत्सव को लेकर समस्त ग्रामीणों में खासा उत्साह व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन