भूदान की जमीन की आस में भूमिहीन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

समस्या : जिले में बेदखली के करीब 200 मामले हैं, गरीबों की बढ़ रही परेशानी मधुबनी : जिला प्रशासन यदि थोड़ी सी भी संवेदनशील बने तो अभी भी भूदान के जमीन पर हजारों गरीब को घर बनाने को जगह मिल सकती है. दरअसल जिले में करीब तीन हजार 69 एकड़ जमीन खाली है. इसका परचा […]
विज्ञापन
समस्या : जिले में बेदखली के करीब 200 मामले हैं, गरीबों की बढ़ रही परेशानी
मधुबनी : जिला प्रशासन यदि थोड़ी सी भी संवेदनशील बने तो अभी भी भूदान के जमीन पर हजारों गरीब को घर बनाने को जगह मिल सकती है. दरअसल जिले में करीब तीन हजार 69 एकड़ जमीन खाली है.
इसका परचा गरीब परिवार को दिया जा सकता है. विभाग के अनुसार जिले में भू-दान की कुल जमीन 17 हजार 530 एकड़ है. इस जमीन में से अभी तक कुल 14 हजार 461 एकड़ जमीन भूमिहीनों के बीच वितरित की जा चुकी है.
38 हजार परिवार को मिला लाभ
अब तक जिले में 38 हजार 371 भूमिहीनों को भू-दान की जमीन दी गयी है. इसमें 15 हजार 265 अनुसूचित जाति के लोग हैं. अनुसूचित जन जाति के भी 15 भूमिहीन लोगों को भू-दान की जमीन दी गयी. पिछड़ा वर्ग के 21 हजार भूमिहीन लोगों को भी भू-दान की जमीन दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










