गेहूं लदा ट्रक स्टेयरिंग फेल होने से पलटा

Published at :11 Feb 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
गेहूं लदा ट्रक स्टेयरिंग फेल होने से पलटा

फुलपरास : अनुमंडल मुख्यालय के पुरवारी टोला के पास एनएच-57 पर मंगलवार की सुबह खुटौना से सुपौल जा रहा गेहूं लदा टाटा 407 ट्रक स्टेयरिंग फेल होने के कारण बीच सड़क पर पलट गया. हालांकि इसमें सवार चालक बाल बाल बच गया. गाड़ी पलट जाने के कारण गेहूं का सारा बैग सड़क पर बिखर गया. […]

विज्ञापन
फुलपरास : अनुमंडल मुख्यालय के पुरवारी टोला के पास एनएच-57 पर मंगलवार की सुबह खुटौना से सुपौल जा रहा गेहूं लदा टाटा 407 ट्रक स्टेयरिंग फेल होने के कारण बीच सड़क पर पलट गया. हालांकि इसमें सवार चालक बाल बाल बच गया. गाड़ी पलट जाने के कारण गेहूं का सारा बैग सड़क पर बिखर गया.
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया. उन्होंने गेहूं को सुरक्षित करने के लिए चौकीदार को भी प्रतिनियुक्त कर दिया. बताया जाता है कि गाड़ी काफी तेज गति से खुटौना की ओर से सुपौल जाने के क्रम में एनएच 57 सड़क पुरवारी टोला के निकट अचानक पलट गयी. आवाज सुनकर स्थानीय लोग आये और गाड़ी का सीसा तोड़ चालक को निकाला. चालक के सिर में हल्की चोट लगी है. थानाध्यक्ष श्री खान ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन