कई हुए जख्मी गांव में तनाव

Published at :09 Feb 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
कई हुए जख्मी गांव में तनाव

शनिवार की देर शाम हुई घटना बासोपट्टी (मधुबनी) : स्थानीय थाना स्थित खौना गांव में शनिवार की देर शाम एसएसएबी के जवानों एवं ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई. इसमें महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये. इसमें एसएसबी के पांच जवान व अधिकारी भी शामिल हैं. घायल ग्रामीणों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]

विज्ञापन
शनिवार की देर शाम हुई घटना
बासोपट्टी (मधुबनी) : स्थानीय थाना स्थित खौना गांव में शनिवार की देर शाम एसएसएबी के जवानों एवं ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई. इसमें महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये. इसमें एसएसबी के पांच जवान व अधिकारी भी शामिल हैं. घायल ग्रामीणों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में चल रहा है.
वहीं एसएसबी जवानों का इलाज पीएचसी जयनगर में चल रहा है. वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों और एसएसबी की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है. हालांकि, बासोपट्टी पुलिस गांव में कैंप कर रही है.
एसपी राजेश कुमार ने बताया है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए शांति समिति की बैठक की गयी है. बासोपट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गांव में दोनों पक्षों की ओर से एक शांति बैठक भी की गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसमें पूरी तरह निष्पक्षता बरती जायेगी. घटना की सूचना मिलने के बाद से ही थाना पुलिस गांव में तैनात है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन