इस बार खास गिफ्ट दे प्रेमी करेंगे प्यार का इजहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2015 12:20 PM (IST)
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे कार्ड सहित उपहार से सजा बाजार आज से शुरू होगा वेलेंटाइन वीक मधुबनी : फरवरी महीना शुरू होती ही युवा वर्गो का मन हिलोर लेने लगता है. कड़ाके की सर्दी गुलाबी होने लगती है. ऐसे में दूसरा सप्ताह आते-आते वेलेंटाइन डे का शोर मचने लगता है. दरअसल सात फरवरी से वेलेंटाइन डे सप्ताह […]
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे कार्ड सहित उपहार से सजा बाजार
आज से शुरू होगा वेलेंटाइन वीक
मधुबनी : फरवरी महीना शुरू होती ही युवा वर्गो का मन हिलोर लेने लगता है. कड़ाके की सर्दी गुलाबी होने लगती है. ऐसे में दूसरा सप्ताह आते-आते वेलेंटाइन डे का शोर मचने लगता है. दरअसल सात फरवरी से वेलेंटाइन डे सप्ताह शुरू हो जाता है और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है.
वेलेंटाइन डे मतलब प्यार के इजहार का दिन. इस दिन का इंतजार खासकर युवा वर्ग बेसब्री से करते हैं. इस मौके को खास और यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे को वेलेंटाइन गिफ्ट देते हैं, कहने को तो प्यार को कोई मायने नहीं होता. इस त्योहार को अब कारोबार से जोड़कर देखा जाता है. बाजार भी इसका बेसब्री से इंतजार करता है.
युवाओं का पसंदीदा त्योहार
वेलेंटाइन डे के मौके पर खासकर युवा वर्ग हर साल की तरह इस बार भी प्रेमी युगल एक दूसरे को खास करने के लिए खरीदारी कर रहे है. इसको लेकर शहर के महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक, बड़ी बाजार, चुड़ी बाजार इलाकों में दुकान सजने लगी है. वेलेंटाइन डे को लेकर वेलेंटाइन कार्ड विभिन्न रंगों व साज-सज्जो में बाजार में उतर चुका है. 25 से ले 1500 रुपये तक के कार्ड दुकानों में उपलब्ध है. और लोग इसे खरीद रहे हैं. इसके अलावा कई तरह के आकर्षक उपहारों से भी बाजार भरा पूरा है.
सप्ताह में हर दिन है खास
वेलेंटाइन सप्ताह ही सबसे खास बात यह है कि इसके हर दिन किसी न किसी के लिए कुछ खास होता है. अगर आप भी प्रेमी या प्रेमिका डेटीवीयर पसंद करते हैं तो उसे टेडी डे के दिन यह उपहार दें. या किसी से बिगड़ी हुई दोस्ती निभानी है तो हग डे पर अपने दोस्त को एक जादू की झप्पी दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










