खुलेंगे 161 डेयरी, दूर होगी दूध की किल्लत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश मधुबनी : जिले के दूध उत्पादक सहयोग समिति के प्रगतिशील किसानों को समग्र गव्य विकास योजना का लाभ मिलेगा. ये बातें जिलाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने गव्य विकास योजना की बैठक में कहीं. डीएम ने जिला गव्य विकास पदाधिकारी व प्रबंधक दूध शीतल केंद्र को योजना को […]
विज्ञापन
प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश
मधुबनी : जिले के दूध उत्पादक सहयोग समिति के प्रगतिशील किसानों को समग्र गव्य विकास योजना का लाभ मिलेगा. ये बातें जिलाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने गव्य विकास योजना की बैठक में कहीं.
डीएम ने जिला गव्य विकास पदाधिकारी व प्रबंधक दूध शीतल केंद्र को योजना को सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने जिले में दूध उत्पादन में वृद्धि लाने का भी निर्देश दिया. सभी बीडीओ को भी समग्र गव्य विकास योजना की जानकारी देने को कहा. उन्होंने कहा कि किसान के साथ बेरोजगार युवक व युवतियां भी सीधे अपना आवेदन जिला गव्य विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं. डेयरी खोलने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है. जिले में 161 डेयरी खोलने का लक्ष्य है.
उन्होंने जिला गव्य विकास अधिकारी को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. नौ से 15 फरवरी तक जांच के बाद अनुशंसा के साथ आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे जायेंगे. 16 से 28 फरवरी तक संबंधित बैंक की ओर से ऋण स्वीकृति का कार्य किया जायेगा. 15 फरवरी को ऋण व अनुदान वितरण कैंप का आयोजन किया जायेगा.
डीएम ने कहा कि एक से सात मार्च तक पशु की खरीद चिह्न्ति हाट या मेला से किया जायेगा. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में कार्रवाई करें. सर्वाधिक 51 डेयरी के लिए ग्रामीण बैंक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक सहित अन्य बैंक की शाखाओं का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










