बस व बाइक की टक्कर में दो छात्रों की मौत, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2015 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : सकरी-मधुबनी मुख्य पथ पर दुर्गा मंदिर भिट्टी के समीप गुरुवार को दरभंगा की ओर से आ रही सवारी बस संगम परिवहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गयी. घटना दोपहर 3.30 बजे की है. मृत युवकों की पहचान नगर थाना के खर्रा गांव […]
विज्ञापन
मधुबनी : सकरी-मधुबनी मुख्य पथ पर दुर्गा मंदिर भिट्टी के समीप गुरुवार को दरभंगा की ओर से आ रही सवारी बस संगम परिवहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गयी. घटना दोपहर 3.30 बजे की है. मृत युवकों की पहचान नगर थाना के खर्रा गांव निवासी मो. अली व मो. खुर्शीद के रूप में हुई है.
दोनों इंटर के छात्र बताये जाते हैं.बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से आरके कॉलेज से अपने गांव खर्रा जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही संगम परिवहन की बस (बीआर 32 सी 5091) ने सामने से टक्कर मार दी. बस व बाइक की आमने-सामने की टक्कर के बाद मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई.
आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना स्थल के पास खड़ी बस में तोड़फोड़ की. साथ ही सड़क को भी जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर ही नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
सदर एसडीओ शाहिद परवेज भी तत्काल मौके पर पहुंच गये. उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति के साथ स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को शांत कराया. एसडीओ ने तत्काल 20-20 हजार रुपये पारिवारिक लाभ योजना देने की घोषणा की व कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार देने की बात कही.
इसके बाद लगभग आधे घंटे बाद सड़क जाम को हटाया गया. सदर अस्पताल में दोनों मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया. इस दौरान मृतक खुर्शीद के पिता ने बताया कि उनका लड़का आरके कॉलेज में इंटर का छात्र था. वहीं दूसरा मृतक मो. अली दरभंगा के मिल्लत कॉलेज में इंटर का छात्र था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










