उपाध्यक्ष को लेकर राजनीति गरमायी
मधुबनीः जिला परिषद उपाध्यक्ष पद को लेकर जिप की राजनीति गरमा गयी है. एक ओर जहां उपाध्यक्ष भारत भूषण के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष विपक्ष में वोट डालने के लि ये अंदर ही अंदर सदस्यों को मनाने का काम तेज हो गया है. वहीं कई भावी उम्मीदवार इस अविश्वास प्रस्ताव के आड़ […]
मधुबनीः जिला परिषद उपाध्यक्ष पद को लेकर जिप की राजनीति गरमा गयी है. एक ओर जहां उपाध्यक्ष भारत भूषण के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष विपक्ष में वोट डालने के लि ये अंदर ही अंदर सदस्यों को मनाने का काम तेज हो गया है.
वहीं कई भावी उम्मीदवार इस अविश्वास प्रस्ताव के आड़ में अपने उम्मीदवारी को जिप सदस्य के सामने रखते हुए अपनी दावेदारी को भी आजमा रहे है.इधर जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण पूर्व में ही सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने की अपील करते हुए अपनी कुरसी को बचाने में ल गे हुए है. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिप सदस्य देर रात तक एक दूसरे की चेह लेने में लगे रहे. विभिन्न जगहों पर सदस्यों की बैठक के साथ साथ फोन से भी अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष विपक्ष की टोह लेने में लगे रहे. कई सदस्यों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि अविश्वास प्रस्ताव से परिवर्तन की संभावना है.
हालांकि इन्होंने भावी उम्मीदवार को लेकर कुछ भी बताने से परहेज किया. इधर शनिवार को जिप की होने वाली बैठक की तैयारी पूरी कर लीगई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










