सांसद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शशि भूषण कुमार ने सांसद हुक्मदेव नारायण यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. मामला वर्ष 2009 के चुनाव से जुड़ा है. सहायक अभियोजन पदाधिकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2009 को अरेड़ स्थित बच्च झा उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री के चुनाव […]
विज्ञापन
मधुबनी : चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शशि भूषण कुमार ने सांसद हुक्मदेव नारायण यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. मामला वर्ष 2009 के चुनाव से जुड़ा है.
सहायक अभियोजन पदाधिकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2009 को अरेड़ स्थित बच्च झा उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार के दौरान क्रीम रंग की बोलेरो नंबर (बीआर 32 सी 9506) पर पूर्व मंत्री भारत सरकार व कमल फूल का चुनाव चिह्न् अंकित था. उस समय हुक्मदेव नारायण यादव भाजपा प्रत्याशी थे. इसी मामले को लेकर सेक्टर पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कलुआही की ओर से अरेड़ थाना में कांड संख्या 50/09 दर्ज कराया गया था. इस मामले में चल रही सुनवाई के दौरान आठ जनवरी 2015 को सांसद को तीन गवाहों के साथ उपस्थित होना था.
लेकिन, कोर्ट द्वारा बार-बार पुकारने के बाद भी व ही सांसद और ना ही सांसद के अधिवक्ता कोर्ट में हाजिर हुए थे. इसे न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए गैर-जमानतीय वारंट जारी करने का आदेश जारी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










