बोरे में बंद मिली महिला की लाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

अंधराठाढ़ी : रूद्रपुर थाना क्षेत्र के रखवारी मुशहरी के सटे कमला नदी के पूर्वी तटबंध के किनारे बुधवार की सुबह बोरा में बंद एक महिला की अधजली लाश मिली है. लाश की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. मृतका की उम्र 20-25 साल होने का अनुमान है. रूद्रपुर थाना पुलिस ने लाश को अपने […]
विज्ञापन
अंधराठाढ़ी : रूद्रपुर थाना क्षेत्र के रखवारी मुशहरी के सटे कमला नदी के पूर्वी तटबंध के किनारे बुधवार की सुबह बोरा में बंद एक महिला की अधजली लाश मिली है. लाश की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.
मृतका की उम्र 20-25 साल होने का अनुमान है. रूद्रपुर थाना पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार की अहले सुबह रखवारी मुशहरी के बच्चे शौच के लिए तटबंध किनारे गये. उन लोगों की नजर वहां रखी बोरे पर पड़ी. बच्चों ने बोरे में गोभी होने के संदेह में उस बोरे को खोला. उसमें लाश देखकर सभी बच्चे भयभीत हो गये तथा चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागे और इसकी जानकारी लोगों को दी. ग्रामीणों ने तुरंत रूद्रपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. तब पुलिस ने लाश को बोरे से बाहर निकाला. लाश चादर व धोती में लिपटी हुई थी.
कयास लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर लाशको जलानें का प्रयास किया होगा, विफल होने पर अधजली लाश को बोरा में बंद कर तटबंध किनारे छोड़ दिया होगा. लाश की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया है कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लाश की शिनाख्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










