घातक बीमारी से बचाव करेगा पेंटावेलेंट टीका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2015 10:25 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी: पेंटावेलेंट टीका से एक साथ पांच बीमारियों का उन्मूलन होगा. इस टीका से जिले में शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आयेगी. शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों में तीन बार टीका दिया जायेगा. इसकी शुरुआत बुधवार से होगी. ये बातें जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में […]
विज्ञापन
मधुबनी: पेंटावेलेंट टीका से एक साथ पांच बीमारियों का उन्मूलन होगा. इस टीका से जिले में शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आयेगी. शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों में तीन बार टीका दिया जायेगा. इसकी शुरुआत बुधवार से होगी. ये बातें जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में पेंटावेलेंट टीका की शुरुआत पर मीडिया कार्यशाला में कहीं. उन्होंने कहा कि यह टीका जिला के सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मुफ्त में दिया जायेगा.
आज से होगी शुरुआत
इसकी शुरुआत बुधवार से होगी. नवजात बच्चों को पेंटावेलेंट टीका दिया जायेगा. पेंटावेलेंट टीका मेंपांच रोगों का निदान है. मेनिनजाइटिस, काली खांसी, टेटनस, हेपेटाइटिस बी और हीमेफिलिस इंफ्लूएंजा टाइप बी में यह टीका प्रतिरोधक है. सीएस डॉ ओम प्रकाश प्रसाद ने कहा कि पेंटावेलेंट टीका से बच्चों को लगने वाली सुइयों की संख्या कम करेगा. अब बच्चों को अलग-अलग डीपीटी, हेपेटाइटिस बी और निमोनिया का टीका नहीं लगाना पड़ेगा. पहले एक साल तक के बच्चों को कुल नौ टीके लगाए जाते थे, लेकिन अब वर्ष भर में बच्चों को मात्र छह टीके लगाने होंगे.
तीन बार ही पड़ेगा टीका
डीआइओ डॉ एसके झा ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में पेंटावेलेंट टीका वर्तमान में पड़ने वाली टीका हेपेटाइटिस बी और डीपीटी की प्राथमिक सारणी के स्थान पर लेगा. यह टीका बच्चों को जन्म के बाद छठे, 10वें एवं 14वें में दिया जायेगा. इसके अलावा संस्थागत प्रसवों में जन्म के 24 घंटे के भीतर दी जाने वाली हेपेटाइटिस बी खुराक पहले की तरह ही जारी रहेगी. साथ ही डीपीटी का बुस्टर डोज 16 से 24 माह में एवं पांच-छह वर्ष होने पर लगेगा. कार्यशाला में डीपीएम दया शंकर निधि, एसएमओ डॉ मौलिक शाह, डॉ कुणाल व एसएमसी प्रमोद कुमार झा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










