शिक्षिकाओं व छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्कूल परिसर में गाड़ी ले जाने से रोकने पर दिखायी दबंगई फुलपरास (मधुबनी) : थाना क्षेत्र का सिजौलिया मध्य विद्यालय परिसर मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. स्कूल परिसर में मैजिक गाड़ी ले जाने के विरोध करना छात्रों व शिक्षिकाओं को महंगा पड़ गया. मैजिक मालिक ने कुछ अन्य लोगों के साथ स्कूल की […]
विज्ञापन
स्कूल परिसर में गाड़ी ले जाने से रोकने पर दिखायी दबंगई
फुलपरास (मधुबनी) : थाना क्षेत्र का सिजौलिया मध्य विद्यालय परिसर मंगलवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. स्कूल परिसर में मैजिक गाड़ी ले जाने के विरोध करना छात्रों व शिक्षिकाओं को महंगा पड़ गया. मैजिक मालिक ने कुछ अन्य लोगों के साथ स्कूल की शिक्षिकाओं व छात्रों को बुरी तरह पीटा.
इससे दो शिक्षिकाएं व आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-57 को जाम कर दिया. इस मामले में फुलपरास थाने में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
परिसर में चल रहा था क्लास
जानकारी के अनुसार, सिजौलिया निवासी अरुण सदाय अपनी मैजिक गाड़ी विद्यालय परिसर के बीचों-बीच ले जाना चाहता था. तेज धूप निकलने के कारण कक्षा का संचालन विद्यालय परिसर में ही हो रहा था. छात्रों की साइकिलें भी स्कूल परिसर में ही लगी थीं. इसके कारण गाड़ी ले जाने में परेशानी हुई. इस मामले को लेकर छात्रों व अरुण सदाय के बीच कहासुनी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










