छत का प्लास्टर गिरा, 12 छात्र घायल
पंडौल, मधुबनीः प्रखंड के गंगापुर प्राथमिक विद्यालय पढ़ रहे बच्चों पर छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया. इससे 12 बच्चे घायल हो गये. हादसा शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे हुआ. घायल बच्चों को इलाज के लिए पंडौल रेफरल अस्पताल लाया गया है. इसमें शोभा कुमारी, रंजू कुमारी व मोहन दास की हालत चिकित्सकों […]
पंडौल, मधुबनीः प्रखंड के गंगापुर प्राथमिक विद्यालय पढ़ रहे बच्चों पर छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया. इससे 12 बच्चे घायल हो गये. हादसा शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे हुआ. घायल बच्चों को इलाज के लिए पंडौल रेफरल अस्पताल लाया गया है.
इसमें शोभा कुमारी, रंजू कुमारी व मोहन दास की हालत चिकित्सकों ने गंभीर बतायी है. तीनों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. रोशन कुमार, अनोज कुमार, सुधा कुमारी, कामनी कुमारी, जूही कुमारी, कंचन कुमार, ममता कुमारी, बलराम कुमार, ज्योति कुमारी का इलाज पंडौल रेफरल अस्पताल में चल रहा है.
सभी बच्चे विद्यालय में चौथी व पांचवीं के छात्र हैं. सूचना मिलते ही डीएम लोकेश कुमार सिंह रेफरल अस्पताल पहुंचे. घायल बच्चों की स्थिति का जायजा लिया. वहीं, विद्यालय पहुंच कर छत के प्लास्टर टूटने के कारणों की जांच की. मौके पर ही डीएम ने क्षतिग्रस्त पुराने भवन में बच्चों को पढ़ाये जाने के मामले की जांच करने का आदेश सदर एसडीओ पवन कुमार मंडल व सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ को दिया है. इधर, हादसे के बाद गांव में बच्चों व अभिभावकों में भय का माहौल है.
रेफरल अस्पताल में घायल बच्चों को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग जुट गये. बताया जाता है, शुक्रवार की दोपहर मध्याह्न भोजन खिलाने के बाद पहली व दूसरी क क्षा के छात्रों को छुट्टी दे दी गयी. तीसरी, चौथी व पांचवीं के छात्रों की दूसरी पाली संचालित थी. इसी दौरान कक्षा चौथी व पांचवीं के संयुक्त रूप से चल रहे वर्ग में छत का प्लास्टर अचानक टूट कर गिर गया. जिस भवन में पढ़ाई हो रही थी, वह स्कूल का पुराना भवन है. इसमें दरारे हैं.
प्लास्टर के साथ लोहे के नीचे का पूरा कंक्रीट का एक बड़ा भाग गिरा है. इसकी चपेट में दर्जन भर बच्चे आ गये. अन्य बच्चे व वर्ग के शिक्षक/शिक्षिका चिल्लाते हुए बाहर भागे. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ स्कूल में जुट गयी. बाद में एंबुलेंस के सहारे घायल बच्चों को पंडौल रेफरल अस्पताल भेजा गया.
डीएम लोकेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीर बताया. कहा, स्कूल के प्रभारी को पुराने भवन में वर्ग का संचालन नहीं करना चाहिए. नये भवन निर्माण के लिए पूर्ण राशि निर्गत की जा चुकी है. बावजूद वह अधूरा है. इस मामले की जांच कर विद्यालय के प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. एक माह के अंदर नये विद्यालय भवन में वर्ग संचालन शुरू कर दिया जायेगा. वहीं, हादसे की खबर मिलते ही विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी घायल छात्रों की हाल जानने रेफरल अस्पताल पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










