शूटर सव्रेश व राम दयाल भी धराये

Published at :02 Jan 2015 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
शूटर सव्रेश व राम दयाल भी धराये

मधुबनी : उतर बिहार का मोस्ट वांटेड सरोज ठाकुर को पुलिस ने बुधवार को उसके दो साथी शातिर सर्वेश पासवान और रामदयाल यादव के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों की गिरफ्तारी जिले के खुटौना से पुलिस की स्पेशल टीम ने अपराध की योजना बनाते समय पकड़ा. ये सभी हत्या, लूट, बैंक डकैती, अपहरण व रंगदारी […]

विज्ञापन
मधुबनी : उतर बिहार का मोस्ट वांटेड सरोज ठाकुर को पुलिस ने बुधवार को उसके दो साथी शातिर सर्वेश पासवान और रामदयाल यादव के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों की गिरफ्तारी जिले के खुटौना से पुलिस की स्पेशल टीम ने अपराध की योजना बनाते समय पकड़ा. ये सभी हत्या, लूट, बैंक डकैती, अपहरण व रंगदारी के दर्जनों मामले में आरोपी है. पुलिस इन तीनों की तालाश में लंबे समय से जुटी हुई थी.
एसपी मो. रहमान ने बताया है कि तीनों अपराधी शातिर हैं. सरोज ठाकुर इनके गिरोह का सरगना है. इनके साथ पकड़े गये सर्वेश पासवान दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के छपरार गांव का निवासी है. वहीं, रामदयाल यादव खुटौना थाना के झांझपट्टी गांव का रहने वाला है. तीनों को पुलिस ने रामदयाल यादव के घर से गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि सरोज ठाकुर एवं सर्वेश पासवान मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा व मधुबनी जिले में बैंक डकैती, हत्या, रंगदारी, लूट के कई वारदात में शामिल रहा है. इन पर दो दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है. वहीं गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सरोज ठाकुर के पास से 9 एमएम का एक विदेशी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, दो मैग्जिन एवं तीन मोबाइल बरामद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन