चेकिंग अभियान में 25 वाहन जब्त

स्थानीय थाने के सामने शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
झंझारपुर . स्थानीय थाने के सामने शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में 25 वाहनों को जब्त किया गया. 19 हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालकों पर लगाया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यालय के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि इस दौरान हेलमेट एवं अन्य कागजात की भी जांच की गई. साथ ही आर्म्स एवं अपराधियों को धर पकड़ के लिए भी पुलिस चौकस थी. उन्होंने कहा कि समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




