सेटलमेंट के बाद भी भुगत रहे खामियाजा

Published at :29 Dec 2014 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
सेटलमेंट के बाद भी भुगत रहे खामियाजा

मधुबनी : विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विपत्र में सुधार एवं मीटर रीडिंग को लेकर बैठकें कीं, लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. विपत्र सुधार को लेकर उपभोक्ता परेशान होकर विद्युत कार्यालय में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं. जितवारपुर निवासी 60 वर्षीय गुंजेश्वर झा विपत्र सुधार के लिए कार्यालय […]

विज्ञापन
मधुबनी : विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विपत्र में सुधार एवं मीटर रीडिंग को लेकर बैठकें कीं, लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. विपत्र सुधार को लेकर उपभोक्ता परेशान होकर विद्युत कार्यालय में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं.
जितवारपुर निवासी 60 वर्षीय गुंजेश्वर झा विपत्र सुधार के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. श्री झा का कहना था कि अप्रैल 2014 में वन टाइम सेटलमेंट के तहत 15260 रुपये जमा किया था. उसके बाद मैं लगातार मासिक विपत्र के विरुद्ध राशि जमा किया, लेकिन विभाग ने दिसंबर में 60 हजार का विपत्र भेज दिया है. वहीं, सरिसवपाही के शिवजी मंडल, मधुबनी सुरतगंज निवासी ओम प्रकाश, हरिनगर निवासी पवन कुमार लाल का भी आरोप था कि हम लोगों ने वन टाइम सेटलमेंट के तहत राशि जमा कर दिया था. उसके बाद मासिक विपत्र के विरुद्ध रुपये भी जमा किये. वहीं, आठ माह बाद एक मुश्त इतनी राशि का विपत्र भेजने से वे परेशान हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
सहायक अभियंता गौरव कुमार का कहना था कि विपत्र में गड़बड़ी के सुधार का काम चल रहा है. अब सभी उपभोक्ता से स्टॉप बिलिंग के माध्यम से राशि ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन