भागलपुर में मिली शहर से गायब महिला बैंककर्मी

Published at :26 Dec 2014 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में मिली शहर से गायब महिला बैंककर्मी

मधुबनी : शहर के मुरली मनोहर मंदिर के पास से मंगलवार शाम से गायब हुई आइडीबीआइ बैंक की महिला कर्मी जयंती राज को मधुबनी पुलिस ने बुधवार देर रात भागलपुर से बरामद कर लिया है. वह सकुशल है, पर सदमे में है. एसपी मो. रहमान ने बताया कि फिलहाल उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया […]

विज्ञापन

मधुबनी : शहर के मुरली मनोहर मंदिर के पास से मंगलवार शाम से गायब हुई आइडीबीआइ बैंक की महिला कर्मी जयंती राज को मधुबनी पुलिस ने बुधवार देर रात भागलपुर से बरामद कर लिया है. वह सकुशल है, पर सदमे में है. एसपी मो. रहमान ने बताया कि फिलहाल उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया है. पुलिस महिला कर्मी को लेकर गुरुवार देर रात मधुबनी पहुंची. उसकी बरामदगी से पुलिस व बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली है. उसके अचानक गायब होने से शहर में कथित अपहरण को लेकर हड़कंप मच गया था.

टास्क फोर्स ने किया बरामद

एसपी ने बताया कि बैंक प्रबंधक ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद सदर डीएसपी कामोद प्रसाद के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया. पहले पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ की. कई लोगों से जानकारी ली गयी. सभी संभावित ठिकानों पर तलाशा गया. इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपित से पूछताछ को लेकर पुलिस पूर्णिया पहुंची. इसके बाद गायब कर्मी के भागलपुर में होने का पता चला. इसके बाद पुलिस ने भागलपुर में निश्चित ठिकाने पर पहुंच कर गायब महिला कर्मी को बरामद किया.

मोबाइल सर्विलांस से मिला सुराग

गुमशुदगी की प्राथमिक दर्ज होने के बाद पुलिस ने गायब कर्मी जयंती राज के मोबाइल को सर्विलांस में डाल दिया. इसके बाद उसकी गतिविधि की सूचना मिलती रही. बाद में पुलिस ने सूचना वाले जगहों पर छापेमारी करने लगी. पहले लोकेशन में गायब जयंती पूर्णिया में होने की बात कही गयी. जब पुलिस पूर्णिया पहुंची तो फिर उसके मोबाइल का लोकेशन अररिया बताने लगा. पुलिस अररिया पहुंची तो वह वहां से निकल कर भागलपुर पहुंच गयी. इसके बाद पुलिस ने लोकेशन को पुख्ता कर वहां पहुंची. पुलिस भागलपुर में कुछ देर इंतजार करने के बाद पुख्ता जानकारी हासिल की और छापेमारी कर बरामद किया.

सदमे में है महिला कर्मी. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बरामदगी के बाद महिला कर्मी सकुशल है. पर वह फिलहाल खुद को सदमे में बता रही है. यही कारण है कि अपने गायब होने के संबंध में उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया है. देर तक पुलिस यह जानने की कोशिश करती रही कि उसे किसी ने अगवा किया था या वह अपनी मर्जी से गायब हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन