कोहरे की चादर में लिपटे शहर-गांव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : तापमान लगातार गिरता जा रहा है. ठंड बढ़ रही है. सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा. सुबह से शाम तक कुहासे का प्रकोप रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न भागों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश की. अधिकांश लोग घरों में ही […]
विज्ञापन
मधुबनी : तापमान लगातार गिरता जा रहा है. ठंड बढ़ रही है. सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा. सुबह से शाम तक कुहासे का प्रकोप रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न भागों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश की. अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे. सड़कों पर वाहनों का परिचालन पर भी ठंड का व्यापक प्रभाव देखा गया.
अधिकांश सड़कें सुनसान रहीं. शहर मुख्यालय की दुकानें भी काफी विलंब से खुली. चौक-चौराहे पर स्थानीय लोगों की ओर से अलाव की व्यवस्था की गयी थी. शहर के व्यस्त रहने वाले बाजार में भी लोगों को नहीं देखा गया. सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चों को हुई. हालांकि दिन चढ़ने के बाद लोगों की आवाजाही जरूर बढ़ी, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कमी रही. यही हाल जिले के सभी भागों में रहा.
इधर फुलपरास प्रतिनिधि के अनुसार, अनुमंडल क्षेत्र में भीषण ठंड व कुहासे को लेकर दिन भर लोग अपने घरों में अलाव जला कर बैठे रहे. कुहासे की वजह से एनएच-57 पर गाड़ियों का परिचालन भी धीमा रहा. रविवार की रात में कुहासे और तेज पछिया हवा को लेकर एनएच-57 पर गाड़ियों के चालक गाड़ी खड़ा कर के कुहासे हटने के बाद ही गाड़ियों का परिचालन किया. भीषण ठंड के बावजूद भी मुख्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं करने से खासकर रेफरल अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, घोघरडीहा रेलवे स्टेशन और बस पड़ाव में लोग ठंड से ठिठुरते रहे. सरकारी स्तर पर ठंड से बचाव के लिए अंचल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है.
मधेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड सहित जिला में सोमवार को कड़ाके की ठंड असरदार रहा. कुहासे व ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों का परिचालन धीमा रहा. ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे. स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही. वहीं सरकारी दफ्तरों, बैंकों एवं बाजार में लोगों की उपस्थिति भी नगण्य देखी गयी. बाजार के चौक चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेने को विवश रहे. इस कड़ाके की ठंढ़ को लेकर चौक चौराहों पर अलाव जलाने की मांग उठने लगी है.
मधवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड में भी कुहासों के कारण गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा. स्कूलों में बच्चे की उपस्थिति नगण्य देखी गयी. अत्यधिक ठंढ के कारण सरकारी दफ्तरों व बैंकों में अन्य दिनों की अपेक्षा आमजनों की भीड़ नहीं थी. बाजारों में भी चहल पहल अपेक्षाकृत कम थी. लौकही प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप अचानक बढ़ गया है. इसके बढ़ते प्रकोप के कारण आम जन जीवन प्रभावित होने लगा है. समाजसेवी चंद्रजीत प्रसाद यादव ने शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शीघ्र अंचल प्रशासन से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










