Madhubani News : उत्पाद विभाग के विशेष अभियान में 24 आरोपित गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की ओर से तस्कर व शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है.
मधुबनी. उत्पाद विभाग की ओर से तस्कर व शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है. शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत जिले में 78 स्थानों पर छापेमारी की गई. उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने कहा कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शराब तस्करों एवं शराब पीने वालों के विरुद्ध विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी के दौरान चार शराब तस्कर एवं 20 शराब पीने वालों को गिरफ्तार किया गया. चार शराब तस्करों के पास से 103 लीटर देसी शराब एवं सात लीटर विदेशी शराब के साथ एक बाइक जब्त की गयी. कलुआही थाना क्षेत्र के नरार व राजनगर थाना के मंगरौनी गांव में उत्पाद विभाग के ड्रोन टीम द्वारा कार्रवाई कर अवैध चुलाई शराब बना रहे 510 किलो अर्द्ध निर्मित शराब के घोल को जब्त कर विनष्ट किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




