अलग अलग मामले में 24 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जिले में बीते गुरुवार को विभिन्न मामलों में 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.
मधुबनी. जिले में बीते गुरुवार को विभिन्न मामलों में 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी देते हुए एसपी सुशील कुमार ने कहा कि इनमें हत्या का प्रयास करने के मामले के तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. शराब मामले में 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एससी एसटी एक्ट मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई. चार आरोपी को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. जबकि अन्य मामले में 5 आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. जबकि 380 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त किया गया है. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 19 वाहनों से 54 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










