लूटपाट व मारपीट के विरोध में सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2014 11:01 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : शहर मुख्यालय में आये दिन शाम के समय लूटपाट की घटनाएं बढ़ गयी है. इसकी शिकायत न तो थाने में की जाती है और न ही सामाजिक स्तर पर इसके निवारण के लिए समग्र रूप से प्रयास ही किया जा रहा है. ऐसे ही लूटपाट की घटना को रोकने के लिए रविवार सुबह […]
विज्ञापन
मधुबनी : शहर मुख्यालय में आये दिन शाम के समय लूटपाट की घटनाएं बढ़ गयी है. इसकी शिकायत न तो थाने में की जाती है और न ही सामाजिक स्तर पर इसके निवारण के लिए समग्र रूप से प्रयास ही किया जा रहा है.
ऐसे ही लूटपाट की घटना को रोकने के लिए रविवार सुबह गंगा सागर एवं काली मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने सरकारी बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जाम कर्ताओं की मांग थी कि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी हो.
क्या है मामला
सरकारी बस स्टैंड के बाहर मुख्य सड़क के किनार छोले भटुरे के दुकान संचालक बैजू राय की बहन मंजु देवी ने पुलिस को दिये फर्द बयान में घटना का जिक्र करते उल्लेख किया है कि रविवार को सुबह प्राइवेट बस स्टैंड वार्ड नंबर-8 के किशन राम, नेपलिया, मोती राम, जितू राम, गोविंद राम ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की एवं कारी राम ने फरसा से हमला किया. उनके सिर को फोड़ दिया. विनोद राम ने गले से सोने की चेन छीन ली. मारपीट की घटना में मंजू देवी में बुरी तरह घायल हो गयी.
होटल में लूटपाट
रविवार को सुबह उक्त आरोपितों द्वारा की संख्या में बैजू राय की दुकान पर पहुंच कर दुकान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. दुकान में रखे टेबल कुरसी को तोड़ दिया एवं दुकान से घटना का कारण तीन दिन पहले उक्त आरोपियों द्वारा बस स्टैंड में यात्रियों के साथ र्दुव्यव्यवहार किया जा रहा था. इसका विरोध मंजु देवी ने किया था. होटल में रंगदारी की मांग एवं तोड़फोड़ की घटना को लेकर मोहल्ले के दुकानदारों में रविवार को आक्रोश व्याप्त था. दुकानदार एक जुट होकर सभी दुकानों को बंद कर मुख्य सड़क को गंगा सागर चौक के समीप जाम कर दिया. जाम का समर्थन स्थानीय लोग, मुहल्ला के स्थायी निवासी एवं जनप्रतिनिधि भी कर रहे थे. मुहल्ला के कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन आरोपितों द्वारा मुहल्ला में रहना दूभर कर दिया है. इन लोगों द्वारा आये दिन शाम एवं रात में राहजनी एवं दुकानदारों से रंगदारी की मांग किया जाता है.
जाम स्थल पर नगर थाना के पुलिस को आक्रोश का सामना करना पड़ा. जामकर्ताओं की मांग था कि पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर आएं. बाद में नगर थाना के प्रभारी अध्यक्ष जीपी गुप्ता एवं रहिका के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार के घटनास्थल पर पहुंचने एवं आक्रोशित लोगों को आरोपितों के गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










