ePaper

Madhubani : विशेष अभियान में 18 आरोपित गिरफ्तार, 297 लीटर शराब बरामद

Updated at : 06 Oct 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : विशेष अभियान में 18 आरोपित गिरफ्तार, 297 लीटर शराब बरामद

उन्होंने कहा है कि विशेष अभियान के तहत 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी .पुलिस महानिदेशक पटना के आदेश व एसपी के निर्देश पर जिले में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला सहित अन्य मामले में निकली कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने बीते 24 घंटे में 43 वारंट, 4 इश्तेहार, 84 सम्मन एवं चार मामले में कुर्की का निष्पादन किया. यह जानकारी एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने कहा है कि विशेष अभियान के तहत 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें शराब तस्करी मामले में 3, हत्या मामले में 3, वारंट मामले में 11 एवं एनडीपीएस एक्ट मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है. वहीं जिले में अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के लिए वाहन चेकिंग के दौरान 26 वाहनों से 33 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है. वहीं विशेष अभियान के दौरान 297 लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद की गई है. वहीं इसी अभियान में 3 बाइक की भी बरामद की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन