खरना का प्रसाद बना रहीं दो व्रती की मौत

पंडौल (मधुबनी) : जमशम गांव में मंगलवार की शाम घर के दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर खरना का प्रसाद बना रहीं दो महिलाओं की मौत हो गयी. इस घटना में मृतका रूबी के पति भवेश गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज पंडौल पीएचसी में चल रहा है. यह हादसा उस समय […]
पंडौल (मधुबनी) : जमशम गांव में मंगलवार की शाम घर के दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर खरना का प्रसाद बना रहीं दो महिलाओं की मौत हो गयी. इस घटना में मृतका रूबी के पति भवेश गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज पंडौल पीएचसी में चल रहा है. यह हादसा उस समय हुआ जब भवेश झा के घर में दोनों महिलाएं खरना का प्रसाद बना रही थीं. हादसे की सूचना पर पंडौल पुलिस मौके पर पहुंची. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है.
मृतका रूबी देवी के पति भवेश झा ने बताया है कि उक्त मकान काफी पुराना था और पिछले दिनों आयी आंधी में मकान का छप्पड़ उड़ गया था. पवित्र पर्व होने के कारण प्रसाद बनाने का काम उसी घर में चल रहा था. हादसे की शिकार दोनों महिलाएं छठ व्रती थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










