शहर की मोबाइल सेवा होगी बंद !

नगर परिषद क्षेत्र में लगे विभिन्न मोबाइल कंपनियों के टावर बंद हो सकते हैं. दरअसल, कंपनियों की ओर से लगाये गये मोबाइल टावर का अद्यतन निबंधन व नवीकरण नहीं कराया गया है.नप द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी टैक्स अदायगी नहीं करने के कारण विभाग ने यह कदम उठाने का मन बनाया है. नगर […]
नगर परिषद क्षेत्र में लगे विभिन्न मोबाइल कंपनियों के टावर बंद हो सकते हैं. दरअसल, कंपनियों की ओर से लगाये गये मोबाइल टावर का अद्यतन निबंधन व नवीकरण नहीं कराया गया है.नप द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी टैक्स अदायगी नहीं करने के कारण विभाग ने यह कदम उठाने का मन बनाया है.
नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न मोबाइल कंपनियों के 29 टावर लगे हैं. इन पर लगभग 19 लाख रुपये बकाया है. नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने नोटिस जारी करते हुए 31 अक्तूबर तक का समय दिया है. समय सीमा के अंदर कर जमा नहीं करने पर टावर सील कर दिया जायेगा. इसे शहर के ज्यादातर मोबाइल सेवा बंद हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










