किसान मेला आज से, किसानों को होगा लाभ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
किसान मेला की तैयारी पूरी क र ली गयी है. शुक्रवार से रामपट्टी स्थित कृषि कार्यालय के परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय किसान मेला के सफल आयोजन के लिए विभाग ने हर स्तर पर तैयारी की है. एक ओर जहां किसानों को कृषि यंत्र व अन्य उपादान अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने के […]
विज्ञापन
किसान मेला की तैयारी पूरी क र ली गयी है. शुक्रवार से रामपट्टी स्थित कृषि कार्यालय के परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय किसान मेला के सफल आयोजन के लिए विभाग ने हर स्तर पर तैयारी की है. एक ओर जहां किसानों को कृषि यंत्र व अन्य उपादान अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृति पत्र निर्गत किये जा रहे हैं. वहीं, यंत्र विक्रेताओं व उपादान विक्रेताओं को भी मेला में स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है.
कई यंत्र होंगे उपलब्ध
मेला में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र किसानों को अनुदानित दर पर उपलब्ध होगा. इसमें ट्रैक्टर, पावर टीलर, रोटा वेटर, जीरो टिलेज, पंपिंग सेट, नेपसेक, गटोर, कुदाल, सिंचाई पाइप, कं बाइन हार्वेस्टर, थ्रेसर, पैडी ट्रांसप्लांटर सहित अन्य कई प्रकार के यंत्र उपलब्ध हैं.
डीएम करेंगे उद्घाटन
मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह करेंगे. जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने कहा है कि तीन दिन तक आयोजित होने वाले किसान मेला में किसानों को अनुदानित दर पर पारदर्शिता के साथ यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा.
नवंबर में भी लगेगा मेला
किसानों के हित को देखते हुए नवंबर माह में भी दो दिवसीय किसान मेला लगाये जाने की संभावना है. इसके लिए आगामी 17 एवं 18 नवंबर की तिथि संभावित है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, नवंबर माह में लगने वाले किसान मेला में अनुदानित दर पर कृषि यंत्र खरीद करने के लिए किसानों को 10 अक्तूबर को ऑन लाइन आवेदन कर देना होगा तभी उन्हें अनुदानित दर पर कृषि यंत्र खरीदने का अवसर मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










