सीनेट चुनाव में ‘अ’ का रहा जलवा

मधुबनी:इसे आप महज संयोग कह लें, पर पिछले दिन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की सीनेट के लिए संपन्न चुनाव के जो परिणाम आये हैं, उनमें एक रोचक तथ्य सामने आया है कि ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों के प्रत्याशियों का जलवा रहा है. निर्वाचक मंडल ए (विश्वविद्यालय विभाग) से सामान्य कोटि के प्रत्याशी […]
मधुबनी:इसे आप महज संयोग कह लें, पर पिछले दिन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की सीनेट के लिए संपन्न चुनाव के जो परिणाम आये हैं, उनमें एक रोचक तथ्य सामने आया है कि ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों के प्रत्याशियों का जलवा रहा है.
निर्वाचक मंडल ए (विश्वविद्यालय विभाग) से सामान्य कोटि के प्रत्याशी अशोक कुमार बच्चन निर्वाचित हुए हैं तो जनजाति कोटि के प्रत्याशी अमरेश प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. निर्वाचन मंडल ‘बी ’चार से सामान्य कोटि के चार प्रत्याशियों के नाम ‘अ’ से शुरू होते हैं. अजय नाथ झा, अनिल कुमार झा, अनिल कुमार सिंह तथा अशोक कुमार झा और ये चारों चुनाव जीत गये हैं. इसी प्रकार ओबीसी कोटि के प्रत्याशी अमर कुमार भी निर्वाचित हुए हैं.
बताते चलें कि स्थानीय जेएमडीपीएल महिला कॉलेज के डॉ अमर कुमार ने लगातार दूसरी बार सीनेट चुनाव में जीत हासिल की है. डॉ आदित्य कुमार लाल दास, डॉ काशी नाथ चौधरी, मीना झा, विनोद विश्वास, डॉ अरिंदम, डॉ मिथिलेश कुमार झा, डॉ रघुनंदन यादव, डॉ देवेंद्र कर्णं ने अमर कुमार को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










