मधुबनी में पांच व दरभंगा में दो छात्र डूबे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : नगर से सटे रामपुर गांव से बहनेवाली जीवछ नदी में बुधवार सुबह नहाने गये पांच स्कूली छात्र डूब गये. सभी इंडियन पब्लिक स्कूल के नौवीं व 10वीं कक्षा के छात्र थे. इनमें गौरव सिंह, सोनू निगम, अंकित, शुभम झा, पुष्पराज शामिल हैं. सभी शव बरामद कर लिये गये हैं. आठ छात्र जीवछ नदी […]
विज्ञापन
मधुबनी : नगर से सटे रामपुर गांव से बहनेवाली जीवछ नदी में बुधवार सुबह नहाने गये पांच स्कूली छात्र डूब गये. सभी इंडियन पब्लिक स्कूल के नौवीं व 10वीं कक्षा के छात्र थे.
इनमें गौरव सिंह, सोनू निगम, अंकित, शुभम झा, पुष्पराज शामिल हैं. सभी शव बरामद कर लिये गये हैं. आठ छात्र जीवछ नदी में नहाने गये थे. तीन छात्र खाने का सामान लाने चले गये. इस बीच गौरव सिंह, सोनू निगम, अंकित, शुभम झा व पुष्पराज नदी में नहाने चले गये. सभी की मौत नदी में डूबने से हो गयी. वहीं, दरभंगा के हरियट गांव में नदी में डूबने से इरफान व विकास की मौत हो गयी. दोनों छठी कक्षा के छात्र थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










