संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन व धैर्य जरूरी

Updated:
विज्ञापन

पंडौल : प्रखंड के भवानीपुर गांव स्थित उग्रनाथ महादेव स्थान के सामुदायिक भवन में प्रखंड भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम के शुरुआत में गुजरात में हुई जित पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी गई. इस कार्यक्रम […]

विज्ञापन

पंडौल : प्रखंड के भवानीपुर गांव स्थित उग्रनाथ महादेव स्थान के सामुदायिक भवन में प्रखंड भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की.

कार्यक्रम के शुरुआत में गुजरात में हुई जित पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी गई. इस कार्यक्रम में संगठन के मजबूती से संबंधित बातों एवं आगामी 23 जून से शुरू होने वाले कार्यक्रम गांव चलो घर चलो पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी और सांसद एवं विधायक के योजनाओं की समीक्षा की गयी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि 23 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह पटना आ रहे हैं जिसमें सभी प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य, प्रखंड के सभी सक्रिय सदस्य एवं सभी पंचायत अध्यक्ष को भारी से भारी संख्या में पटना चलने का आह्वान किया. प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए धैर्य एवं अनुशासन की आवश्यकता है.

इस मौके पर जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी नागेन्द्र राउत, सुमन महासेठ, पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार झा, रतन देवी, मोहन मंडल, अरुण झा, सतीश शर्मा, रामलखन राय, चंद्रानन्द झा, किशोरी दास, महामंत्री पवन कुमार मिश्र, अशोक ठाकुर, प्रेमनाथ तिवारी, दिलीप ठाकुर, सियाराम चौपाल, चंद्रशेखर राय, महादेव ठाकुर, प्रफुल्ल चंद्र झा, बैजनाथ झा, मांगैन मंडल, विनोद ठाकुर, जयचंद्र झा, दीपक झा, बिलट दास, सुरज कामत सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

* नरेंद्र मोदी को दी बधाई
मधुबनी प्रतिनिधि के अनुसार, जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता तथा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा विधिवत रूप से केंद्रीय चुनाव अभियान समिति का संयोजक नियुक्त किये जाने पर जश्न मनाया व आपस में मिठाइयां बांटकर खुशी मनायी.

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लोक प्रिय राजनेता और कुशल शासक है जिसका प्रमाण गुजरात का बहुमुखी विकास और बेहतर प्रशासन है. इनके नेतृत्व में देश निश्चित रूप से नई ऊंचाई को छुएगी.

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अरुण कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र, मुसाफिर यादव, नगर अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, रहिका अध्यक्ष राम कुमार सिंह, सतीश कुमार ठाकुर, बबलू कुमार सिंह, संजीत भंडारी, अरुण प्रसाद, कृष्णानंद कुमार, अरुण राय, जामुन सहनी, नागेंद्र राउत, पवन झा, वरुण कुमार सिंह, संजीव ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन