Madhubani News : विशेष अभियान में 14 अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विशेष अभियान में 14 अभियुक्त गिरफ्तार

जिले में बीते शुक्रवार को विशेष अभियान के दौरान मधुबनी पुलिस ने 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले में बीते शुक्रवार को विशेष अभियान के दौरान मधुबनी पुलिस ने 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

उन्होंने कहा है कि इस दौरान 9 वारंट एवं 68 सम्मन का निष्पादन किया गया है. एसपी ने कहा है कि पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गंभीर मामले, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला आदि मामले में प्राथमिकता के आधार पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा है कि गिरफ्तार किये गये 14 अभियुक्तों में शराब तस्करी में 1, वारंट में 9, हत्या के प्रयास मामले में गिरफ्तार 2 एवं अन्य कांड में 2 अभियुक्त शामिल हैं. साथ ही जिले में 149 वाहनों से 2,31,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं जिलाभर से 28 लीटर देसी-विदेशी शराब एवं 2 बाइक जब्त हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन