शराबी पति ने ईंट से कूचकर पत्नी को मार डाला
Updated at : 22 Feb 2020 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

बेनीपट्टी/मधुबनी: थाना क्षेत्र के बसैठ चानपुरा पूर्वी टोल में गुरुवार की देर शाम पारिवारिक कलह के कारण एक शराबी पति ने पत्नी की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी. इंदू देवी (45) बसैठ चानपुरा गांव की अयोधी राय की पत्नी थी. बेनीपट्टी पुलिस आरोपित पति अयोधी राय को गिरफ्तार कर लिया है. शव कोपोस्टमार्टम के […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी/मधुबनी: थाना क्षेत्र के बसैठ चानपुरा पूर्वी टोल में गुरुवार की देर शाम पारिवारिक कलह के कारण एक शराबी पति ने पत्नी की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी. इंदू देवी (45) बसैठ चानपुरा गांव की अयोधी राय की पत्नी थी. बेनीपट्टी पुलिस आरोपित पति अयोधी राय को गिरफ्तार कर लिया है. शव कोपोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है.
स्थानीय लोगों के अनुसार अयोधी राय छह महीने से दैनिक मजदूरी छोड़ घर पर ही रह रहा था. आर्थिक तंगी के कारण परिवार के छह सदस्यों के गुजारे को लेकर इंदू देवी परेशान थी. नशेड़ी प्रवृत्ति के पति से भी वह परेशान रहा करती थी. पति पर अक्सर नौकरी करने के लिए दबाव डाल रही थी, इसके कारण पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता था. गुरुवार की दोपहर दो बजे पारिवारिक बात पर ही पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी. दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा, इससे आक्रोशित पति ने घर से बच्चों को बाहर कर ईंट के टुकड़े से पत्नी को कूच-कूच कर मार डाला. पत्नी की हत्या करने के बाद उसने ईंट को पानी में फेंक कर घर में बैठ गया. कुछ देर बाद उसकी पुत्री जबरन घर के भीतरगयी, तो वह अपनी मां की हालत देख अवाक रह गयी. उसने घटना कीसूचना आसपास के लोगों को दी.
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षकसह बेनीपट्टी एसएचओ महेंद्र कुमार सिंह, एसआई रवींद्र प्रसाद व सुभाष मिश्र दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ ने कहा है कि मृतका की गोतनी बच्ची देवी के बयान के आधार पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




