27 तक स्वतंत्रता सेनानी व तीन तक शहीद रद्द
Updated at : 05 Feb 2020 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

कुहासा के कारण ट्रेनों के विलंब से परिचालन को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय गुरुवार व शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी का रद्द रहेगा परिचालन मधुबनी : फॉगिंग के कारण ट्रेनों के विलंब परिचालन के मद्देनजर रेलवे ने जयनगर दरभंगा रेल खंड पर परिचालित होने वाले दो ट्रेनों का परिचालन 3 मार्च व 27 फरवरी […]
विज्ञापन
कुहासा के कारण ट्रेनों के विलंब से परिचालन को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय
गुरुवार व शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी का रद्द रहेगा परिचालन
मधुबनी : फॉगिंग के कारण ट्रेनों के विलंब परिचालन के मद्देनजर रेलवे ने जयनगर दरभंगा रेल खंड पर परिचालित होने वाले दो ट्रेनों का परिचालन 3 मार्च व 27 फरवरी तक रद्द कर दिया है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयनगर – अमृतसर शहीद एक्सप्रेस व अमृतसर -जयनगर शहीद एक्सप्रेस को 3 मार्च 20 तक के परिचालन को रद्द किया गया है. वहीं जयनगर -नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी प्रत्येक गुरूवार एवं नई दिल्ली – जयनगर शहीद एक्सप्रेस को 19 दिसंबर 19 से 3 फरवरी 20 तक एवं जयनगर नई दिल्ली व नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी को प्रत्येक गुरूवार व शुक्रवार को 31 जनवरी तक परिचालन रद्द किया गया था. जिसके बाद पुन: शहीद एक्सप्रेस को 3 मार्च 20 एवं स्वतंत्रता सेनानी को 27 फरवरी 20 तक रद्द किया गया है. ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से परदेश आने जाने वले यात्रियों को स्वतंत्रता सेनानी की सेवा सप्ताह में 6 दिनों व अमृतसर आने जाने वाले यात्रियों को अब सरयू यमुना एक्सप्रेस की सेवा सप्ताह में 3 दिनों ही मिलेगा.
यात्रियों को सुविधा दिये जाने का तर्क
जयनगर दरभंगा रेल खंड पर अंतरराज्यीय ट्रेनों का परिचालन वैसे ही बहुत कम है. ऐसे में ट्रेनों का परिचालन रद्द होने से यात्रियों को और अधिक परेशानी हो रही है. विदित हो कि जयनगर दरभंगा रेल खंड पर सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को शहीद एक्सप्रेस का परिचालन होता है.
जबकि मंगलवार, गुरूवार व रविवार को सरयू यमुना का परिचालन होता है. ट्रेनों के परिचालन स्थिगित होने से यात्रियों के समस्याओं के साथ साथ रेलवे को भी प्रतिदिन आर्थिक राजस्व का धारा होना तय है. हालांकि इसके पीछे रेलवे द्वारा यात्रियों के सुविधाओं का ही ख्याल रखने का तर्क दिया जा रहा है.
ज्ञात हो कि ठंड के मौसम में कुहासा के कारण ट्रेनों का परिचालन काफी विलंब से होता है. जिसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार के बाद ट्रेन के कैंसिल किये जाने की सूचना मिलती है. जिसके बाद यात्रियों को और अधिक परेशानी होती है. जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बेहतर विकल्प के लिए ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है.
बस एक मात्र विकल्प : ट्रेनों के परिचालन रद्द होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जिला से बस सेवा ही विकल्प बचा है. बस से ही दिल्ली तक की यात्रा करनी होगी. ऐसे में बस में अभी से ही टिकट की बुकिंग शुरू हो गयी है. जानकारी के अनुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली के लिए लगभग 1 दर्जन बस का परिचालन किया जाता है. दिल्ली के लिए बस में 1200 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक का किराया निर्धारित है. इस संबंध में वाणिज्य अधीक्षक डी मंडल ने बताया कि ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्रियों को होने वाले कठिनाइयों के कारण परिचालन रद्द किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




