विश्व कैंसर दिवस पर कल से अस्पतालों में जांच शिविर

Updated at : 03 Feb 2020 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस पर कल से अस्पतालों में जांच शिविर

दरभंगा : कैंसर मरीजों की पहचान व बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चार फरवरी (विश्व कैंसर दिवस) को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क जांच शिविर लगायी जायेगी. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दिशा निर्देश दिया है. शिविर लगाकर कैंसर के […]

विज्ञापन

दरभंगा : कैंसर मरीजों की पहचान व बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से चार फरवरी (विश्व कैंसर दिवस) को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क जांच शिविर लगायी जायेगी. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर दिशा निर्देश दिया है.

शिविर लगाकर कैंसर के मरीज़ों की जांच कर उपचार करने को कहा है. संस्थान में आने वाले लोगों की कैंसर की जांच की जायेगी. मरीजों को कैंसर के लक्षण व बचाव की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. संभावित कैंसर मरीज को बेहतर उपचार के लिए पटना स्थित महावीर कैंसर अस्पताल, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल एवं एम्स में रेफर किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन