अधेड़ ने की खुदकुशी

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर में बीते मंगलवार की रात मनीष सहनी 45 वर्ष ने सल्फास की गोली खा कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर प्रगतिनगर स्थित मृतक के घर पर प्रभारी नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं सूचना पर एएसपी कामनी बाला भी पहुंची. मृतक घर […]
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर में बीते मंगलवार की रात मनीष सहनी 45 वर्ष ने सल्फास की गोली खा कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलने पर प्रगतिनगर स्थित मृतक के घर पर प्रभारी नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं सूचना पर एएसपी कामनी बाला भी पहुंची.
मृतक घर में अकेले मृत पड़ा था. बाद में उसके पुत्र आशीष सिंह ने नगर थाना में आवेदन दिया. जिसमें कहा कि उनके पिता मनीष सहनी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वे अपने वृद्ध दादा के इलाज के लिए पिछले 15 दिनों से पारस हॉस्पिटल दरभंगा में था. इसी दौरान मंगलवार को वो सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में नगर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




