शातिर राजेश गिरफ्तार
* दर्जन भर मामलों में संलिप्तता स्वीकारीपकड़ीदयाल/मधुबन : मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा से पुलिस ने शातिर अपराधी राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से दो देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. पकड़दयाल डीएसपी हरिमोहन शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है. बताया जाता है कि यह बबलू दुबे के […]
* दर्जन भर मामलों में संलिप्तता स्वीकारी
पकड़ीदयाल/मधुबन : मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा से पुलिस ने शातिर अपराधी राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से दो देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. पकड़दयाल डीएसपी हरिमोहन शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है. बताया जाता है कि यह बबलू दुबे के लिए काम करता था
राजेश ने फॉरवार्ड ब्लॉक कीलर कंपनी का सदस्य होना स्वीकार किया है. उसने हत्या से लेकर रंगदारी तक दर्जन भर मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. अभी वह शातिर अपराधी बबलू दुबे के लिए काम कर रहा था. पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है.
डीएसपी ने बताया कि राजेश मुकेश यादव के कारण अपराध की दुनिया में आया. फिर फॉरवार्ड ब्लॉक कीलर कंपनी के सरगना अमरदेव यादव की देखरेख में शातिर बना. राजेश ने शिक्षक, चिकित्सक, व्यवसायी सभी को निशाना बनाया. वह शातिर अपराधी बबलू दुबे के लिए काम करता था. राजेश पर राजेपुर, पताही, सिवाईपट्टी, छतौनी, मधुबन व मुफस्सिल थाना में कई मामले दर्ज हैं.
* बबलू दुबे के लिए करता था काम
* पुलिस ने ली राहत की सांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










