पुजारी की पत्नी की हत्या मामले में पति व सौतेला पुत्र गिरफ्तार
Updated at : 15 Sep 2019 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : लौकही थाने में 11 सितंबर की रात मंदिर के पुजारी लक्ष्मी मेहता की पत्नी सुगिया देवी की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस प्रशासन ने किया है. इस मामले में मृतका सुगिया देवी के पति लक्ष्मी मेहता, सौतेला पुत्र कृष्ण देव मेहता को हत्या का षड़यंत्र रचने के […]
विज्ञापन
मधुबनी : लौकही थाने में 11 सितंबर की रात मंदिर के पुजारी लक्ष्मी मेहता की पत्नी सुगिया देवी की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा करने का दावा पुलिस प्रशासन ने किया है. इस मामले में मृतका सुगिया देवी के पति लक्ष्मी मेहता, सौतेला पुत्र कृष्ण देव मेहता को हत्या का षड़यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश ने प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि जमीन विवाद में पति एवं सौतेला पुत्र ने शूटर से सुगिया देवी की हत्या करायी गयी है. हालांकि इस मामले में शूटर अब तक फरार बताया जा रहा है.
आवासीय जमीन को लेकर हुई हत्या. आरोपी लक्ष्मी मेहता की दो शादी हुई थी. जिसमें लक्ष्मी मेहता ने आवासीय एक कट्ठा तीन धूर जमीन अपनी दूसरी पत्नी सुगिया देवी के नाम से कर दिया.
सुगिया देवी से चार पुत्री लक्ष्मी मेहता को है. जबकि पहली पत्नी से चार पुत्र एवं दो पुत्री है. आवासीय जमीन की रजिस्ट्री हो जाने के बाद लक्ष्मी मेहता की पत्नी सुगिया देवी अपने सौतन एवं उसके बच्चे को घर खाली करने का दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर पति लक्ष्मी मेहता ने सौतेले पुत्रों के साथ मिलकर हत्या का षड़यंत्र रचा एवं सुपौल के निर्मली के तीन शूटरों को 40 हजार में हत्या करने के लिए तैयार किया.
पति पर संदेह. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका सुगिया देवी की हत्या करने आए तीन शूटर मंदिर प्रांगण में तीन घंटे तक बैठे रहे. वहां उन्होंने चाय पी. इसके बाद जब पुजारी लक्ष्मी मेहता सोने के लिए चला गया तब शूटरों ने सुगिया देवी की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए. पुलिस को पति लक्ष्मी मेहता पर शक गया तो उससे पूछताछ के बाद सारे मामले का खुलासा हुआ.
इधर पुलिस को मृतका के पुत्री ने भी बताया कि उसके एक सौतेले भाई संजय कुमार मेहता की दो माह पूर्व तबीयत खराब हुई तो उसे ओझा गुणी से दिखायी गयी थी. ओझा से दिखाने के बाद ओझा ने बताया था कि घर में सौतेली मां डायन है.
जब तक वो घर में रहेगी ये इसी तरह बीमार होता रहेगा. इसी के बाद पिता एवं दो सौतेले पुत्रों ने मिलकर हत्या की योजना बनायी. एसपी ने बताया कि सौतेला पुत्र रमेश मेहता ने निर्मली के अपराधी रविंद्र मेहता से 40 हजार में हत्या की बात तय कर उसे 20 हजार रुपये अग्रिम के रूप में दिया व सौतेले मां की हत्या करायी. इस घटना के खुलासा में फुलपरास के एसडीपीओ व उनकी पुलिस टीम ने दिन रात मेहनत कर घटना का खुलासा किया है. पूरी टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.
लौकही लूट कांड का भी हुआ खुलासा
वहीं लौकही थाना क्षेत्र के साननपट्टी गांव में 9 सितंबर को हुए बाइक लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस लूट की घटना में 7 हजार नगर, मोटर साइकिल एवं मोबाइल की लूट अपराधियों ने की थी. एसपी ने बताया कि इस घटना का मुख्य अभियुक्त बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बादल वार्ड नंबर चार निर्मली का निवासी है. वहीं इस घटना में शामिल एक अन्य अपराधी भोगी उर्फ भोगेंद्र मेहता को भी गिरफ्तार किया गया है. उसे फुलपरास थाना कांड संख्या 345/19 में गिरफ्तार किया गया है.
बादल कुमार पर दर्ज मामले
निर्मली थाना कांड संख्या 24/19 दिनांक 19 फरवरी 2019 में धारा 341, 323, 307, 504,506 एवं 34 में मामला दर्ज है. निर्मली थाना कांड संख्या 151/19 दिनांक 13 सितंबर में धारा 414, 216(क) के तहत मामला है. निर्मली थाना कांड संख्या 152/19 दिनांक 13 सितंबर 2019 धारा 37 (सी) बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 में मामला दर्ज है.
भोगी उर्फ भोगेंद्र मेहता पर आपराधिक मामला
निर्मली थाना कांड संख्या 158/19 दिनांक 9 अगस्त 2015 में धारा 363, 365, 34 में मामला दर्ज, निर्मली थाना कांड संख्या 75/16, दिनांक 5 जुलाई 2015 में धारा 302, 412 में मामला दर्ज, निर्मली थाना कांड संख्या 75/16दिनांक 6 जुलाई 2016 में धारा 414, 25(1बी), ए 26, 35 आर्म्स एक्ट, लौकही थाना कांड संख्या 29/16 दिनांक 17 फरवरी 2016 में धारा 25(1) बीए, 26/35 आर्म्स एक्ट एवं फुलपरास थाना कांड संख्या 375/19 दिनांक 10 सितंबर 19 में धारा 379, 411 में मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




