बाला मिश्र की मौत का बदला लेने के लिए हुई सत्तन की हत्या

मधुबनी : बाला मिश्र के कथित हत्या का बदला लेने के लिए सत्तन झा की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था. इस हत्याकांड को बाला मिश्र के भाई लाला मिश्र ने अन्य अपराधियों से मिल कर अंजाम दिया. इसमें जेल में बंद रोहित यादव का नाम एक बार फिर मुख्य मास्टरमाइंड की […]
मधुबनी : बाला मिश्र के कथित हत्या का बदला लेने के लिए सत्तन झा की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था. इस हत्याकांड को बाला मिश्र के भाई लाला मिश्र ने अन्य अपराधियों से मिल कर अंजाम दिया. इसमें जेल में बंद रोहित यादव का नाम एक बार फिर मुख्य मास्टरमाइंड की भूमिका निभाने में आ रहा है.
जयनगर थाना क्षेत्र में 28 अगस्त की रात पंचायत समिति सदस्य सत्तन झा के हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास सत्तन झा के हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा, तीन गोली व 2 मैगजीन भी बरामद किया गया है. उक्त जानकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता में दी. एसपी ने बताया कि इन तीनों अपराधियों के गिरफ्तारी से जिले में अपराधियों के एक बड़े गैंग का खुलासा हुआ है. हालांकि इस गैंग के अभी चार पांच सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










