11 घंटे विलंब से पहुंची अंत्योदय एक्सप्रेस, यात्री हुए परेशान

Updated at : 08 Sep 2019 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
11 घंटे विलंब से पहुंची अंत्योदय एक्सप्रेस, यात्री हुए परेशान

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्री काफी परेशान रहे. परदेश से घर लौटने की खुशी पर विलंब परिचालन ने पानी फेर दिया. हालांकि विलंब से ही सही यात्री परेशानी उठाने के बाद सकुशल घर पहुंचे. विलंब परिचालन के कारण परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा. शुक्रवार को लोकमान्य […]

विज्ञापन

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्री काफी परेशान रहे. परदेश से घर लौटने की खुशी पर विलंब परिचालन ने पानी फेर दिया. हालांकि विलंब से ही सही यात्री परेशानी उठाने के बाद सकुशल घर पहुंचे. विलंब परिचालन के कारण परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा.

शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस तय समय रात 10.18 से 11.40 घंटा विलंब होकर शनिवार सुबह 10 बजे पहुंची. नई दिल्ली – जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय शाम 6.30 से 4 घंटे, पटना – जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय रात 9.46 से 3 घंटा, अमृतसर – जयनगर शहीद एक्सप्रेस तय समय रात 11.40 से 3 घंटा, पटना जयनगर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर तय समय रात 12.12 से 2 घंटा, सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7.15 से 1.05 घंटा, मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 9.15 से 2.10 घंटा, हावड़ा जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 10 से 2.15 घंटा एवं राजेंद्र नगर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 1.51 से 1.15 घंटा विलंब से पहुंची. दूसरी ओर जयनगर पटना कमला गंगा फास्ट पैसेंजर तय समय सुबह 3.52 से 13 मिनट, जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 5.08 से 10 मिनट, जयनगर पुरी पुरी एक्सप्रेस तय समय सुबह 5.38 से 6 मिनट, जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस तय समय सुबह 7.57 से 10 मिनट, जयनगर राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय सुबह 11.16 से 25 मिनट एवं जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 2.30 से 5 मिनट विलंब से परिचालित हुआ. यह जानकारी रेलवे पूछताछ की पूजा कुमारी ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन