तय समय से 6 घंटे विलंब से पहुंची स्वतंत्रता सेनानी

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर शुक्रवार को लंबी दूरी के गाड़ियों का विलंब परिचालन हुआ. जिस क्रम में नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार को तय समय शाम 6.30 से 6 घंटा, पटना जयनगर इंटर सीटी तय समय रात 9.46 से 30 मिनट, पटना जयनगर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर तय समय […]
मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर शुक्रवार को लंबी दूरी के गाड़ियों का विलंब परिचालन हुआ. जिस क्रम में नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार को तय समय शाम 6.30 से 6 घंटा, पटना जयनगर इंटर सीटी तय समय रात 9.46 से 30 मिनट, पटना जयनगर कमला गंगा फास्ट पैसेंजर तय समय रात 12.12 से 2 घंटा, अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस तय समय रात 11.40 से 2 घंटा, सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस शुक्रवार को तय समय सुबह 7.15 से 1.25 घंटा, मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 9.15 से 1.35 घंटा, हावड़ा जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 9.50 से 3.20 घंटा, रांची जयनगर रांची एक्सप्रेस तय समय सुबह 11.07 से 1.20 घंटा, पुरी जयनगर पुरी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12.30 से 2 घंटा एवं राजेंद्रनगर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 1.51 से 2 घंटा विलंब से पहुंची.
दूसरी ओर जयनगर पटना कमला गंगाफास्ट पैसेंजर का तय समय सुबह 3.52 से 10 मिनट जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का तय समय सुबह 5.8 से, जयनगर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का तय समय सुबह 5.38 से 10 मिनट, जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस का तय समय सुबह 7.57 से 1.25 घंटा, जयनगर राजेंद्रनगर इंटरसीटी का तय समय 11.16 से 30 मिनट, जयनगर आनंद बिहार गरीब रथ एक्सप्रेस का तय समय दोपहर 12.30 से 10 मिनट, एवं जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तय समय 2.28 से 10 मिनट विलंब से परिचालन हुआ. यह जानकारी रेलवे पूछताछ की पूजा कुमारी ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




