टमाटर 100 रुपये प्रतिकिलो व देसी परवल पहुंचा "120
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 2:56 AM
मधुबनी : हरी सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है. कीमत पर कोइ नियंत्रण नहीं है या कोई रेट निर्धारित नहीं रह गया. जहां जैसा ग्राहक मिला, दुकानदार रेट लगा दिया जाता है. बाजार में सब्जी कम हो गया है. ऐसे मे हरी सब्जी लोगों की थाली से गायब होता जा रहा है. लोग विकल्प […]
मधुबनी : हरी सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है. कीमत पर कोइ नियंत्रण नहीं है या कोई रेट निर्धारित नहीं रह गया. जहां जैसा ग्राहक मिला, दुकानदार रेट लगा दिया जाता है. बाजार में सब्जी कम हो गया है. ऐसे मे हरी सब्जी लोगों की थाली से गायब होता जा रहा है. लोग विकल्प वाले सब्जी जैसे मटर, राजमा, सोयावीन का अधिक उपयोग करने लगे हैं. टमाटर की लाली लोगों के जेब को ढ़ीला कर रहा है. कीमत अस्सी से सौ रुपये तक प्रति किलो पहुंच गया है.
वहीं देसी परवल का भाव 125 रुपये प्रति किलो तक है. ऐसे में लोग अब फिर किलो के जगह पाव पर आ गये हैं. बीते दस दिन पहले 40-50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिकने लगा है. ऐसे में हरी सब्जियों के दामों में वृद्धि होने के कारण लोगों के थाली से हरी सब्जी गायब हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










