Madhubani News: मधुबनी में दिखा बकरीद का उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्जिदों में अदा की गई नमाज

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 28 May 2026 4:57 PM

विज्ञापन

मधुबनी में दिखा बकरीद का उत्साह

Madhubani News: मधुबनी जिले में बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले में बकरीद का त्योहार गुरुवार को पूरे धार्मिक उत्साह, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाया गया. सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और इंसानियत की सलामती की दुआ मांगी. पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासनिक अधिकारियों ने की गश्त

प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 6:30 बजे भौआरा ईदगाह तथा 7 बजे मदरसा इस्लामिया सहित जिले के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई. इसके अलावा रहिका, नाजीरपुर, इजरा, गौसनगर और सतलखा समेत दर्जनों गांवों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीओ सदर चंदन कुमार झा और एसडीपीओ सदर अमित कुमार लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे.

उलेमाओं ने दिया इंसानियत, मोहब्बत और त्याग का पैगाम

ईदगाहों में तकरीर करते हुए उलेमाओं ने कहा कि इस्लाम इंसानियत, मोहब्बत और त्याग का पैगाम देता है. वक्ताओं ने कहा कि कुर्बानी का असली मकसद समर्पण है, इसलिए इसे दिखावे से दूर रहकर सादगी के साथ अदा करना चाहिए. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की. इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर बधाई दी, जिससे जिले में गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली.

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन